गुठनी के पड़री गांव में विद्युतस्पर्शाघात से युवक की मौत, मौके पर पहुंचे सीओ, बीडीओ व थानाध्यक्ष

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी के पड़री गांव में बिजली के तार की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत मौके पर हो गयी और उसे छुड़ाने गयी एक महिला आंशिक रूप से घायल हो गयी. विद्युतस्पर्शाघात से युवक की मौत होते ही परिजनों के चीत्कार व रोने बिलखने से पूरा गांव का माहौल गमगीन हो गया. परिजनों ने बताया शनिवार सुबह करीब 10 बजे हरेराम राम (22 वर्ष) अपने दरवाजे पर बैठकर कुछ काम कर रहा था कि उसी दौरान बिजली के खंभे से उसके घर मे दिये गये बिजली कनेक्शन का तारा टूट कर उसके कंधे पर गिर गया और वह प्रवाहित विद्युत की चपेट में आ गया.हरेराम को बिजली तार में चिपक छटपटाते देख पड़ोस की महिला सरिता देवी उसे तार से मुक्त कराने की कोशिश की तो उसे भी झटका लगा और वह फेका गयी.

घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि व सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता पहुच गये और प्रशासन को सूचना दी. सूचना मिलते ही बीडीओ धीरज कुमार दुबे, सीओ शम्भूनाथ राम, थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सीआई तारकेश्वर पांडे, अंचल कर्मचारी विजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस दिलाया. बीडीओ ने मुख्यमंत्री राज्य पारिवारिक लाभ योजना से 20 हजार रुपये का चेक नॉमिनी सह माता बिगना कुँवर को सौंपा उन्होंने मुखिया मुरारी लाल श्रीवास्तव के हाथों चेक पीड़िता को प्रदान करवाया. एएसआई शिवमंगल पासवान ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये सीवान सदर भेज दिया. विद्युतस्पर्शाघात से मौत का शिकार युवक हरेराम पड़री गांव निवासी स्व देवधारी राम का पुत्र है वह छह भाई व एक बहन में तीसरे स्थान पर था. इसके एकमात्र मेड भाई की शादी हुयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026