पंचायत स्तरीय चुनाव को लेकर भाजपा पचरुखी मंडल की बैठक संपन्न

आपसी सहयोग से जितने वाले उम्मीदवारों का करें समर्थन

परवेज अख्तर/सिवान : पचरुखी शिव मंदिर के प्रांगण में पचरुखी सदर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर शनिवार को बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिला परिषद भाग संख्या 23 से प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा संपन्न हुई. बैठक में समर्थित प्रत्याशी को कैसे विजयी बनाया जाय. इस बात पर सभी लोगों की राय ली गई. कुछ कार्यकर्ताओं ने जमीनी प्रत्याशी की मांग की न कि उड़नखटोले वाले प्रत्याशी की. सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया कि वरीय नेता जिसको भी समर्पित उमीदवार घोषित करेंगे. उसका सहयोग कर उसे विजयी बनाने की दिशा में मिलजुल कर कार्य किया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता पचरुखी सदर मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ आडवाणी ने की. बैठक की सभा का संचालन शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सत्यम सिंह सोनू ने किया. बैठक में कुचायकोट विधानसभा के प्रभारी उमेश प्रधान, प्रभारी नंद प्रसाद चौहान, संयोजक अम्बालाल शर्मा, विवेक सिंह पटेल, पूर्व जिला पार्षद सुनीता देवी, अवधेश साह, त्रिलोकी सिंह पटेल, शैलेंद्र पांडे उर्फ पिंकू बाबा, शम्भू सिंह, नरेंद्र मोदी, कौशल किशोर सिंह, राजेश साह, विकास मिश्र, धनन्जय साह, राजू सिंह, सुजीत कुमार सिंह, त्रिभुवन सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026