Gopalganj News in Hindi

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को फोन कर दी गई जान से मारने की धमकी

गोपालगंज : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद भाजपा नेता ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी को दी। पुलिस धमकी देने वाले अपराधी की पहचान करने में जुट गई है। बताया जाता है कि रविवार को शहर में आयोजित एनडीए की बैठक में शामिल होने के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी अपने वाहन में सवार होकर बैकुंठपुर जा रहे थे। इसी बीच एक नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आया।

कॉल रिसीव करने पर कॉल करने वाले अपराधी ने विधायक को गाली देने हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान यह कहा गया कि विधानसभा चुनाव के दौरान ही गोली मारी जाएगी। धमकी मिलने के बाद विधायक ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी को फोन पर दी। इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि विधायक मिथिलेश तिवारी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले का लोकेशन पुलिस पता कर रही है। जल्द ही विधायक को धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026