परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के मुफस्सिल थाना परिसर में शनिवार की देर शाम अपने आप को भाजपा का जिला महासचिव बता कर एक व्यक्ति ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस की माने तो शनिवार की दोपहर गोपलगंज मोड़ पर वाहन जांच चल रही थी उसी दौरान स्कूटी पर सवार एक युवक बिना हेलमेट जा रहा था जिसे जांच में तैनात जवानों ने रोक लिया। युवक ने अपने परिजन को फ़ोन कर इस बात की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति आया और अपने आप को भाजपा जिला महासचिव बता हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख सड़क पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। कुछ देर बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे व्यक्ति को समझा बुझा कर शांत कराया और स्कूटी का कागजात दिखा चालान कटवाने की बात कही। भाजपा जिला महासचिव बताने वाले व्यक्ति की पहचान जसौली निवासी बबलू सिंह के रूप में की गयी। वहीं पार्टी के वरिय पदाधिकारियों ने इस तरह को कोई पद और इस नाम के किसी कार्यकर्ता की पुष्टि नहीं की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…