Siwan News

भगवानपुर में अल्ट्रासाउंड क्लिनिक में निरीक्षण से मचा हड़कंप

परवेज अख्तर/सिवान : सिविल सर्जन डॉ. अशेष कुमार ने रविवार को भगवानपुर बाजार स्थित सुमित्रा अल्ट्रा साउंड क्लीनिक में औचक रूप से छापेमारी कर तालाबंदी की। सीएस के इस छापेमारी से प्रखंड के अल्ट्रा साउंड, क्लीनिक सहित जांच घरों के संचालकों के हड़कंप मच गया। सीएस ने बताया कि सुमित्रा अल्ट्रा साउंड क्लीनिक में ताला लगा दिया गया है तथा उसके संचालक से लाइसेंस, टेक्नीशियन का प्रमाण पत्र, विशेषज्ञ चिकित्सक का प्रमाण पत्र सहित अन्य कागजात की मांग की गई है। कागजात नहीं मिलने पर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने सीएचसी पहुंच अस्पताल का जायजा लिया। उनके साथ जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. एमआर रंजन भी थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026