Categories: पटना

नीतीश कुमार की ‘बैटिंग’ पर BJP की ‘गेंद’! जातीय जनगणना पर सुशील मोदी ने साफ कर दी पार्टी की मंशा

पटनाः बिहार में जातीय जनगणना कराने को लेकर बवाल मचा है. एक तरफ केंद्र की सरकार मना कर चुकी है तो दूसरी ओर बिहार में विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सवाल कर रहा है. केंद्र से मना होने के बाद यह आरोप लगता रहा है कि बीजेपी नहीं चाहती है कि जातीय जनगणना हो. वहीं, बीते सोमवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसको लेकर कहा कि जल्द ही ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई जाएगी. ऐसे में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने पार्टी पर लग रहे आरोपों को लेकर मंगलवांर को जवाब दिया है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है कि वो जातीय जनगणना के विरोध में है. उन्होंने कहा- “मैं आपको याद कराना चाहूंगा कि बिहार विधानसभा और विधान परिषद से दो-दो बार सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ. इन दोनों बार में भारतीय जनता पार्टी साथ थी. अगर हम इसके विरोध में होते तो प्रस्ताव पेश किया जा रहा था तो उसमें हम शामिल क्यों होते?”

“विरोध में होते तो डेलिगेशन में शामिल क्यों होते?”

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड विधानसभा ने भी सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी शामिल थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जब ऑल पार्टी डेलिगेशन मीटिंग के लिए गया तो हमने अपनी सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री जनक राम को शामिल किया. डेलिगेशन की मांग थी कि बिहार के अंदर जातीय जनगणना कराई जाए. सवालिया लहजे सुशील मोदी ने कहा कि अगर विरोध में होते तो उस डेलिगेशन में क्यों शामिल होते?

झारखंड सरकार की ओर से भी एक डेलिगेशन गया था जिसमें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी शामिल थे. इन दोनों डेलिगेशन की मांग थी कि जातीय जनगणना कराई जाए. हालांकि जब केंद्र ने ये स्पष्ट कर दिया कि केंद्र के लिए यह कराना संभव नहीं है तो राज्य सरकार स्वतंत्र है. तो हम कभी भी जातीय जनगणना के विरोध में नहीं रहे हैं.

यह बेबुनियाद और भ्रामक: सुशील कुमार मोदी

बीजेपी नेता ने कहा कि 2010 में लोकसभा में जब सामाजिक, आर्थिक, जाति, जनगणना को लेकर बहस हुई तो गोपीनाथ मुंडे और हुकुम देव यादव ने इन दोनों ने समर्थन में बयान दिया था. बीजेपी ने कभी विरोध नहीं किया था. यहां तक कि कर्नाटक और तेलंगाना में जब जातीय जनगणना हुई तो बीजेपी ने विरोध नहीं किया. तेलंगाना में भी 2015 के अंदर कांग्रेस सरकार द्वारा गणना हुई थी. इसलिए ये बेबुनियाद है और भ्रामक है. हां ये बात है कि केंद्र सरकार के लिए ये संभव नहीं है. राज्य सरकार कराना चाहे तो स्वतंत्र है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026