Categories: पटना

छुप-छुप कर मिलना पड़ा भारी, लोगों ने करा दी शादी, दूल्हे की गुहार, ‘वीडियो वायरल मत करना’

पटना: बिहार के नवादा में शादी के लिए टालमटोल करने के बाद प्रेमिका से छुप-छुप कर मिलना भारी पड़ गया. हिसुआ थाना क्षेत्र के खनखनापुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़कर लोगों ने उसका निकाह करा दिया.

प्रेमिका के परिजनों और गांववालों ने मिलकर दोनों का निकाह करवाया है. अचानक पकड़ कर निकाह कराए जाने से युवक हक्का-बक्का रह गया और निकाह की रिकॉर्डिंग को वायरल नहीं करने की लोगों से गुहार लगाने लगा.

हालांकि लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसके बाद यह वायरल हो गया.दरअसल मुंगेर का रहने वाला प्रेमी युवक राजू खान का निकाह गांव वालों ने खनखनापुर की रहने वाली शबाना परवीन से करा दी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन युवक एक साल से शादी के लिए टालमटोल कर रहा था.

हालांकि इस दौरान वो खनखनापुर अपनी प्रेमिका से मिलने बार-बार आता रहा. जैसे ही युवक इस बार गांव पहुंचा लोगों ने उसे पकड़ लिया और युवती से उसका निकाह करवा दिया. युवक राजू खान मूल रूप से मुंगेर जिले के रहने वाला है.

रिपोर्ट के मुताबिक युवक के शादी से टालमटोल करने पर उसकी प्रेमिका चिंतित थी. लड़की और उसके परिजन शादी का दबाव बना रहे थे, मगर राजू शादी को टाल रहा था. बिना शादी के युवक का बार-बार लड़की के घर आना-जाना मोहल्लेवालों को नागवार गुजर रहा था.

युवक जब इस बार लड़की के गांव पहुंचा तो मोहल्लेवालों और समाजसेवियों ने युवक को पकड़कर शादी के लिए उसकी रजामंदी ली और मौलाना को बुलाकर उनका निकाह पढ़ाने का काम पूरा कर दिया. मौके पर लड़की पक्ष के परिजन, समाजसेवी और मोहल्ले के लोग उपस्थित रहे.

हालांकि इस दौरान लड़की के घर वाले कैमरे के सामने नहीं आए. वहीं निकाह को लेकर मौलाना साहब ने बताया की मोहम्मद राजू खान का निकाह हिसुआ के खनखनापुर निवासी अख्तर की बेटी शबाना परवीन से हुई है. दोनों के बीच इसके लिए आपसी रजामंदी थी. दोनों ने खुशी से निकाह पढ़ा है जिसमे मेहर 31786 रुपया रखा गया है. मौके पर लड़की पक्ष के परिजन, समाजसेवी और कई लोग उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026