Categories: पटना

शराबबंदी पर BJP का सरकार पर सीधा हमला: सिर्फ कमजोर, गरीबों पर डंडा चला रहे हैं, माफिया खुले घूम रहे हैं, तत्काल कानून की समीक्षा करिये…

पटना: पिछले दो महीने से नीतीश कुमार पूरे बिहार से शराब का नामोनिशान मिटा देने का दावा कर रहे थे, आज उनके गृह जिले में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत हो गयी है. इसके बाद सरकार में शामिल सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने सीधे नीतीश कुमार पर हमला बोल दिया है. बीजेपी ने कहा है कि नीतीश कुमार की शराबबंदी का डंडा सिर्फ कमजोर, गरीब औऱ पिछड़े लोगों पर चल रहा है, माफिया तो खुले घूम रहे हैं. बीजेपी ने कहा है कि शराबबंदी कानून की समीक्षा करने के लिए तत्काल बैठक बुलायी जानी चाहिये।

नालंदा में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत होने के बाद बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल का बयान आया है. बीजेपी प्रवक्ता ने सीधे नीतीश कुमार पर हमला बोला है. प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि उन्हें नालंदा में जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है. ये दुखद है. बिहार में जहरीली शराब की लगातार बिक्री हो रही है. बिहार में शराबबंदी है, इतना अभियान चलाया जा रहा है औऱ इसके बावजूद लगातार शराब की बिक्री हो रही है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि हम लोग बार बार कह रहे हैं कि शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिये. गडबड़ी है इस कानून में. उसके कारण ही शराब की बिक्री हो रही है. शराब के नाम पर जिन लोगों को पकड़ा जा रहा है वो कौन लोग हैं. जो माफिया हैं, जो बेचने वाले हैं, जिनकी सांठगांठ से शराब की बिक्री हो रही है वैसे लोग पकड़े नहीं जा रहे हैं. सरकार हाथ पर हाथ रख कर केवल गरीब, कमजोर औऱ मजबूर लोगों पर कार्रवाई करती है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा है कि शराबबंदी अगर किया गया है तो वह जमीन पर उतरना चाहिये. वह सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिये. सिर्फ इसे सियासी मुद्दा नहीं बनाना चाहिये. शराबबंदी कानून की तत्काल समीक्षा होनी चाहिये. ये पहचान करना चाहिये कि कौन लोग हैं जो शराब बिकवा रहे हैं, अगर ऐसे लोग सरकार में भी बैठे हैं तो उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिये. अभी तो शराबबंदी पूरी तरह से हास्यास्पद बन गयी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026