Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

काला बिल्ला लगा अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान : जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने महाराजगंज के आंदोलनरत अधिवक्ताओं के समर्थन में तथा सरकार की निष्क्रियता पर काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया। बुधवार की दोपहर करीब 1.30 बजे अधिवक्तागण संघ परिसर में एकत्रित हुए और सभा की। सभा की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता रामजी सिंह ने की। अधिवक्ता धनंजय कुमार सिंह ने सरकार से आग्रह किया कि अधिवक्ताओं की लंबित मांगों को यथाशीघ्र पूरा किया जाए। शशिकांत सिंह ने आंदोलन को और धारदार बनाने पर बल दिया। संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि महाराजगंज के अधिवक्ताओं के साथ ही साथ वहां के न्यायाचकों के साथ भी सौतेला व्यवहार हो रहा है। अधिवक्ता संघर्ष समिति के संयोजक राजीव रंजन राजू ने बताया कि अगला आंदोलन की अगली कड़ी में गुरुवार को एक शिष्टमंडल उच्चाधिकारियों से मिलकर महाराजगंज की स्थिति से अवगत कराएगा। अंत में सभाध्यक्ष ने उपस्थित अधिवक्ताओं को समर्थन हेतु धन्यवाद दिया और मांग की पूर्ति होने तक समर्थन मांगा। इस अवसर पर चंद्रशेखर सिंह, रवींद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुनील दत्त शुक्ल,रवि, बलराम प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, हरिलाल राय, हिरा लाल प्रसाद,सावित्री कुमारी, कौशल शाही समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026