Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

छपरा-मथुरा एक्स. के मैरवा में ठहराव की जगी उम्मीद

परवेज अख्तर/सिवान : छपरा- मथुरा छपरा एक्सप्रेस का मैरवा रेलवे स्टेशन पर ठहराव के लिए लंबे समय से चल रही मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इसको लेकर जदयू के बिहार प्रदेश मीडिया सेल कार्यसमिति सदस्य विवेक शुक्ला ने रेल राज्य मंत्री से दिल्ली में मिले और यह मांग रखी। बाद में उन्होंने बताया कि रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने उनके मांग पत्र को ध्यान से पढ़ा और इस पर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। विवेक शुक्ल ने बताया कि रेल राज्य मंत्री के आश्वासन और उनके साकारात्मक रुख को देख उम्मीद है की मैरवा क्षेत्र के लोगों की यह मांग पूरी होने का समय आ गया है। बहुत जल्द छपरा-मथुरा एक्सप्रेस का ठहराव मैरवा रेलवे स्टेशन पर होगा। उन्होंने कहा कि रेल राज्य मंत्री से मिलकर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला को बिहार के सीमावर्ती सिवान जिला से जोड़ने वाला मैरवा रेलवे स्टेशन छपरा-भटनी रेल खंड पर स्थित अपने श्रेणी के रेलवे स्टेशनों में सर्वाधिक आय देने वाला है। इस रेलवे स्टेशन से काफी संख्या में दिल्ली लोग आते-जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने सिवान से नई दिल्ली के लिए एक ट्रेन चलाने की मांग भी रखी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026