Categories: पटना

ब्लैक फंगस: ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज की पटना में मौत, सूज गई थी दोनों आंखें

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड के बैजलपुर निवासी ब्लैक फंगस के 39 वर्षीय संदिग्ध रोगी जियालाल साह की मौत शनिवार को एसकेएमसीएच में हो गई। कोविड पॉजिटिव जियालाल साह का इलाज पहले शहर के एक निजी अस्पताल में हुआ, जहां से उसे आईजीएमएस रेफर कर दिया गया था। आईजीएमएस ने ब्लैक फंगस से उसके मौत की पुष्टि नहीं की है व रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियएक अरेस्ट बताया गया है। परिजनों का कहना है कि रोगी में ब्लैक फंगस के तमाम लक्षण थे, लेकिन डॉक्टर ने उसका कोई जिक्र ही नहीं किया है।

39 वर्षीय जियालाल साह के पिता रामाधार साह ने पांच साल पहले ही उसे एक किडनी दी थी। पांच साल से वह स्वस्थ चल रहा था कि लेकिन करीब 10दिन पहले उसे खांसी, कफ व बुखार की शिकायत आई। जांच में उसे कोविड पॉजिटिव पाया गया, इसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उसकी दोनों आंखें सूज गई और सिर के अलावा शरीर का एक हिस्सा सुन्न हो गया। इसके बाद तीन दिन पूर्व निजी अस्पताल ने उसे आईजीएमएस रेफर कर दिया।

आईजीएमएस में बेड न मिलने पर पहले उसका इलाज बरामदे पर ही शुरू हुआ व स्थिति गंभीर होने के बाद उसे वेंटीलेटर पर ले जाया गया। शनिवार को जियालाल साह ने इलाज के क्रम में ही दम तोड़ दिया। पिता रामाधार साह ने बताया कि जियालाल साह कोविड पॉजिटिव था व ब्लैक फंगस का शिकार हो गया था। हालांकि आईजीएमएस से मिले डेथ सर्टिफिकेट में मृत्यु का कारण कार्डिएक अरैस्ट बताया गया है व उसमें न तो कोविड और न ही ब्लैक फंगस का जिक्र किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026