दरौंदा: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आधा दर्जन दुकानें सील

राहुल चौधरी/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड मुख्यालय में लॉकडाउन का पालन कराने को ले स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को सड़क पर उतर कार्रवाई की। अंचलाधिकारी पारसनाथ राय एवं थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने दलबल के साथ बाजारों में भ्रमण किया तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में आधा दर्जन दुकानों को सील कर दिया तथा दुकानदारों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा लॉकडाउन में कुछ आवश्यक दुकानों को ही निर्धारित समय सीमा के अंदर ही खोलने का निर्देश है।

इसके बावजूद प्रतिबंधित दुकानें भी समय सीमा के बाद तक खुल रहीं जो लॉकडाउन का उल्लंघन माना जाएगा। सीओ ने बताया कि दुकान सील होने वालों में बलिराम प्रसाद के कपड़ा दुकान, दिलीप प्रसाद के रेडीमेड की दुकान समेत आधा दर्जन दुकानें शामिल हैं। बताया जाता है कि जब प्रशासन पहुंचा तो दुकानों पर काफी भीड़ थी। प्रशासन को देखते ही वहां अफरातफरी मच गई। कई दुकानदार प्रशासन को आते देख अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। सीओ ने बताया कि पसीवर, बगौरा, रुकुंदीपुर, भीखाबांध, सतजोड़ा, डिब्बी आदि गांवों में पूर्ण रूप से लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026