गोपालगंज: जिले के फुलवरिया थाने के सहायक श्रीपुर ओपी क्षेत्र के बलभद्र परसा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के ग्रामीणों द्वारा दोनों पक्षों के घायलों को इलाज हेतु स्थानीय मरछिया देवी रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात तीन लोगों की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया.
घायलों में एक पक्ष से भागराशन प्रसाद, शैल देवी तथा उनका पुत्र शामिल है. जबकि दूसरे पक्ष से भोला कुमार, लक्ष्मी देवी, रविंद्र प्रसाद तथा राजू प्रसाद शामिल है. दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…