Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष आधा दर्जन घायल

गोपालगंज: फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेलार कला गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों को इलाज हेतु स्थानीय मरछिया देवी रेफरल अस्पताल फुलवरिया लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात चार लोगों की स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए रेफर कर दिया गया. जहां इलाज जारी है. घायलों में सेलार कला गांव के रामदेव प्रसाद गौड़, विश्राम प्रसाद गौड़, वीरेंद्र प्रसाद गौड़, सुनील कुमार गौड़, कलावती देवी तथा सुमन देवी शामिल हैं. घायल विश्राम प्रसाद गोंड ने बताया कि मेरे पड़ोसी से जमीनी विवाद को लेकर जमीन की पैमाइश कराई जा रही थी.

इसी बीच पहले से षड्यंत्र रच कर लाठी डंडा फरसा दांगी तलवार से लैस होकर अचानक मुझ पर हमला कर दिया. हम कुछ सोच पाते तब तक मेरे ऊपर दर्जनों लोगों ने लाठियों से पीटना शुरू कर दिया. उक्त लोगों की पिटाई से मैं मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ा. बीच-बचाव करने आए मेरे परिवार के अन्य सदस्यों को भी बेरहमी से उक्त लोगों द्वारा पीटा गया. इतना ही नहीं इन्होंने अपने पड़ोसियों का आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान मेरे टेंट की सामग्रियों की लूटपाट की गई साथ ही मेरे करकट नुमा घर को तोड़ फोड़ दिया गया. थानाध्यक्ष रामबाबू राम ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. साथ पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026