गोपालगंज: फुलवरिया थाने के सहायक श्रीपुर ओपी क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर आधा दर्जन लोगों ने एक महिला पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया. जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आसपास के ग्रामीणों द्वारा घायल महिला की इलाज हेतु स्थानीय मुखिया देवी जफर अस्पताल फुलवरिया लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात महिला की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल महिला जगदीशपुर गांव निवासी नागेंद्र प्रसाद चौहान की पत्नी अनारकली देवी बताई जाती हैं.
इलाज के दौरान घायल महिला ने बताई थी मेरे पड़ोसी से जमीनी विवाद काफी दिनों से चल रहा है लेकिन रविवार को अचानक बेवजह गाली गलौज करते हुए मुझ पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया. इतना ही नहीं घायल महिला ने अपने पड़ोसियों का आरोप लगाते हुए बताए कि उक्त लोगों ने मारपीट के दौरान धमकी दिया कि इस मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…