Siwan News

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष दो जख्मी, स्थिति नाजुक, रेफर

परवेज अख्तर/(फुलवरिया)गोपालगंज:- जिले के फुलवरिया स्थानीय थाने के श्रीपुर ओपी अंतर्गत दूबे बतरहां गांव में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया । जिसमें दो सगे भाइयों को हमलावरों ने गालीगलौज देने के बाद धारदार हथियार फरसा तलवार दाब व चाकू से लैस होकर हमला कर दोनो सगे भाइयों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आनन-फानन में घायल व्यक्तियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया लाया गया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत नाजुक देख कर बेहतर चिकित्सीय सुविधा के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। यह घटना जमीनी विवाद को लेकर बताई जा रही है । घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष के प्रभार में चल रहे राम अवध राय ने सशस्त्र बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया एवं घायल सगे भाइयों को पुलिस जीप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए । घायलों में श्रीपुर ओपी अंतर्गत दूबे बतरहां गांव के भृगुनाथ तिवारी के पुत्र शशिकांत तिवारी व तारकेश्वर तिवारी बताए जाते हैं। संवाद प्रेषण तक घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है । वहीं घायल की बहन प्रिया कुमारी का आरोप था कि घटना के समय श्री पुर ओपी पुलिस को सूचना दी गई लेकिन समय से पुलिस वहां नहीं पहुंच पाई ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026