Gopalganj News in Hindi

संतोष राय की हत्या के मामले में आदित्य राय सहित दो अज्ञात पर एफआईआर

संतोष राय की पत्नी प्रियंका राय के बयान पर दर्ज करायी गई एफआईआर

परवेज अख्तर/उचकागांव (गोपालगंज):- संतोष राय के हत्या के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मृत संतोष की पत्नी प्रियंका राय के बयान पर एफआईआर करायी गई है। जिसमें एक नामजद सहित दो अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। इसमें नामजद आरोपित चर्चित आदित्य राय है जो फुलवरिया थाने के बंसवरिया मांझा का रहने वाला है। दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि संतोष राय अपनी पत्नी प्रियंका राय के साथ इलाज कराने के लिए घर से रविवार की सुबह निकले। इस बीच वह फतेहपुर गांव के अफजल मोड़ के पास कुछ कागजातों का फोटो कॉपी कराने के लिए बाइक रोक दी। इस बीच वह दुकान पर खड़े होकर फोटो कॉपी कराने लगे। इसी दौरान काले रंग की एक अपाची बाइक सवार तीन युवक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। बाइक पर सवार आदित्य राय ने संतोष की कनपट्टी के पास गोली मार दी। जिसके बाद वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। बाद में लोगों ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर,हत्या की एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच में गहराई से जुट गई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024