परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के नया गांव में जमीनी बंटवारे को लेकर आपस में ही खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें करीब महिला सहित आठ लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में लाया गया, जहां घायल लोग का इलाज चल रही है. वहीं घायलों में शामिल चंदेश्वर साह, राहुल गोंड, रवि गोंड, जयप्रकाश साह, अविनाश साह, फुलझड़ी देवी, रेणु देवी शामिल है.
वहीं दूसरी तरफ सिसवन थाना क्षेत्र के उवधि में एक जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में शामिल धर्मेंद्र कुमार यादव, राजेश्वर यादव है. दोनों पक्ष के लोगों ने थाने में प्राथमिकी के लिए गुहार लगाई है. चैनपुर थानाघ्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिली है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…