Barharia Siwan News

बड़हरिया में फसल सहायता योजना रबी के 40 आवेदनों की हुई जांच

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया प्रखंड की हरिहरपुर लालगढ़ पंचायत में किसानों द्वारा किए गए बिहार राज्य फसल सहायता योजना रबी 2019-2020 के आवेदन का सत्यापन एटीएम रविशंकर सिन्हा व सतीश सिंह ने किया. हरिहरपुर लालगढ़ पंचायत में कुल 136 आवेदन हुए हैं. इनमें 101 आवेदन रैयत किसान, 33 आवेदन गैर रैयत किसान, 02 आवेदन रैयत किसान व गैर रैयत किसान में हुआ है. उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा आवेदन भरते समय बहुत सी गलतियां हो जा रही हैं. जहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसान आवेदक के हिस्से का रकबा कम व रैयत किसान में आवेदन किए है. वहीं बिहार राज्य फसल सहायता योजना में किसान रकबा अधिक व गैर रैयत किसान में आवेदन कर दिए हैं.

वहीं यदि किसान तीन भाई हैं व उनके पास कुल 20 कठ्ठा जमीन है. तो वह तीनों भाई 20-20 कठ्ठा का आवेदन कर दिए हैं इसके चलते 40 कठ्ठा रकबा बढ जा रहा हैं. कुल 48 किसानों के आवेदन की जांच गयी. इसमें से 10 आवेदन हरिहरपुर लालगढ गांव, 28 आवेदन पतरहाटा गांव,10 आवेदन चैनपुर अलीनगर गांव के किसानों के आवेदन जांच की गयी. मनोज कुमार, दिलीप कुमार, अखिलेश्वर कुमार, आदित्य प्रकाश सिंह, अभिनंदन कुमार सिंह, बृजकिशोर सिंह, अनिल कुमार सिंह, कपिलदेव यादव, सुखारी पडित, उर्मिला देवी, प्रमिला देवी, संदीप कुमार यादव, अजीत कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, गिरिजा देवी, संदीप कुमार सिंह, आशीष कुमार, मंजू देवी, ललिता देवी, रेखा देवी, रंगीलाल मांझी, अंशु कुमार सिंह, प्रकाश कुमार सहित 40 किसानों के आवेदनों की जांच की गयी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024