परवेज अख्तर/मैरवा (सिवान) : मैरवा में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के चार साल पूरा होने पर हर क्षेत्र में विफल रहने का आरोप लगाया। प्रतिवाद मार्च निकाला कर स्टेशन चौक पर पुतला दहन किया। इसके पूर्व नगर धर्मशाला में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडे की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। केंद्र सरकार के 4 वर्षों के शासन का लेखा जोखा किया गया। संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में झूठे वादे कर केंद्र में भाजपा गठबंधन सत्ता में आई। सत्ता में आने को चुनाव मे किए गए जुमलेबाजी को जनता अच्छी तरह समझ चुकी है और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने नरेंद्र मोदी के चुनावी जुमला की चर्चा करते हुए कहा कि प्रति वर्ष 2 करोड़ नौजवानों को रोजगार देने के वादे झूठे निकले। उल्टे मोदी सरकार ने नोटबंदी करके सभी छोटे उद्योगों को बंद कर डाला। जिसे करोड़ों नौजवान बेरोजगार हो गए। प्रखंड अध्यक्ष भागवत प्रसाद ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। डीजल व पेट्रोल की कीमत रोजाना बढ़ रही है। मजदूर किसान सभी परेशान हैं। केंद्र की एनडीए सरकार से छुटकारा के लिए कांग्रेस विपक्ष को एकजुट कर आंदोलन तेज करेंगे। इस अवसर पर बच्चा तिवारी, बच्चा सिंह, रुदल यादव,कृष्णा कुशवाहा, बजरंग सिंह, उमेश्वर ठाकुर, राममूरत राम, पंचदेव राम, श्रीवल्लभ प्रसाद समेत कई कांग्रेसियों ने संबोधित किया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…