Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हर शनिवार को आफतों से लड़ना सीखें स्कूल के बच्चे

परवेज अख्तर/सीवान- बिहार शिक्षा परियोजना और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त सौजन्य से शहर के वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के तत्वावधान में जिलास्तरीय तीन दिवसीय गैर-आवासीय आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को आपदा, उसके प्रकार, कारक, प्रबंधन तंत्र की जिम्मेदारियों, राहत-बचाव, प्राथमिक उपचार आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण के तहत प्रथम चरण में संबंधित विद्यालय के हॉल व कमरा में उपस्थित कुल 95 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
बता दें कि मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत अब जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार ( सेफ सटरडे) लागू किया जाएगा। इस बावत हर शनिवार को जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को आपदा प्रबंधन का पाठ पढ़ाया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को प्राकृतिक आपदा व मानव जनित आपदा से संबंधित कुल 34 आपदाओं के बारे में जानकारी दी गई. वैसे विशेष रूप से आपदाओं में बाढ़, भूकंप, शीतलहर, चक्रवाती तूफान, अगलगी, लू, ठनका, बज्रपात, सुखाड़, नदी या तालाब में डूबना, भगदड़, नाव दुर्घटना, रेल व सड़क दुघर्टना, जलवायु परिवर्तन, सर्पदंश आदि से बचाव के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। बेहतर क्रियान्वयन को लेकर मॉक ड्रील के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में क्या करें और क्या न करें विषय पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। ताकि विषम परिस्थिति में आपदा के समय होने वाले जानमाल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सके। विपरीत परिस्थितियों में लोगों को कतई घबराना नही चाहिए। धैर्य, विवेक, परस्पर सहयोग व प्रबंधन से ही इन आपदाओं से पार पाया जा सकता है। कार्यशाला के सफल क्रियान्वयन पर खुशी व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में यह प्रशिक्षण त्वरित प्रतिवादन में सहायक सिद्ध होगा।

प्रथम चरण में सदर, बड़हरिया, हुसैनगंज,आंदर, जीरादेई, पचरुखी, दारौंदा, हसनपुरा व गोरेयाकोठी के प्रशिक्षणार्थियों के सफल प्रशिक्षण के पश्चात पुनः दूसरे चरण में 28 से 30 मई के बीच दरौली, मैरवा, गुठनी, नवतन, बंसतपुर, लकड़ी नवीगंज, भगवानपुर हाट, सिसवन, महाराजगंज एवं रघुनाथपुर के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। समापन के अवसर पर अग्रिशमन विभाग की टीम, एनडीआरएफ टीम, राज्य साधनसेवी संदीप जी, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, रितेश कुमार बबलू, राज्य स्तरीय ट्रेनरों में प्रेम किशोर पाण्डेय, पूनम कुमारी, वीनस दीक्षित, मिथिलेश प्रसाद, रश्मि प्रभा, रंजीता सिंह, महिलीका, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रूपेश कुमार, अरविन्द शंकर, अब्दुल माजीद, कन्हैया पंडित, हृदयानंद सिंह, जुनेद अली, मो बेलाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026