विंध्याचल में गंगा नदी में पलटी नाव, मुंडन के लिए बक्सर से गये परिवार के छह लोग लापता

बक्सर: यूपी के मिर्जापुर में बुधवार को श्रद्धालुओं से भरी नाव के गंगा में पलट जाने से 14 लोग डूब गए. इनमें से अभी भी छह लोग लापता हैं. न तो उनको खोजा जा सका है और न ही उनका शव बरामद हो पाया है. हादसे में जिन छह लोगों को पता नहीं लग सका है वे सभी लोग बक्सर जिले के बड़का सिंघनपुरा गांव के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि विकास ओझा के साथ सभी परिजन बक्सर के सिंघनपुरा गांव से विंध्याचल देवी मां के दर्शन के लिए निकले थे.

दर्शन के बाद मुंडन संस्कार के लिए सभी लोग नाव पर सवार हुए थे और इसी दौरान ये हादसा हुआ. मिर्जापुर के अखाड़ा घाट पर जब हादसा हुआ तो नाव गंगा में डूब गई. नाव गंगा में डूबने के बाद स्थानीय नाविकों द्वारा डूबे व्यक्तियों में से राजेश, विकास, दीपक, रितिका और एक बच्ची को बचा लिया गया जबकि गुड़िया, खुशबू, अनीषा, सत्यम और तीन वर्षीय बच्चा और तीन माह की एक बच्ची डूब गई है जिनका अभी तक पता नहीं लग सका है. सभी की तलाश एनडीआरएफ की टीम कर रही है. डूबने वालों में विकास तथा उनके रिश्तेदार की पत्नी और विकास के बच्चे शामिल हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026