Categories: पटना

शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, शाम होते ही ‘मयखाना’ बना अस्पताल, स्टाफ क्वार्टर में जाम छलकाते दिखे कर्मचारी

पटना: बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन जब सरकार के नुमाइंदे ही इसे विफल करने में लग जाएं तो फिर क्या कहना। ताजा मामला त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल से जुड़ा है। अस्पताल के क्वार्टर के एक कमरे में चल रही शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में अस्पताल के अकाउंटेंट सुभाष सिंह, पवन सिंह आदि अपने साथियों के साथ शराब पीते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में अस्पताल के कर्मचारी एक कमरे में शराब पीते हुए दिख रहे हैं।

जानकारों का कहना है कि पहला वीडियो अनुमंडलीय अस्पताल के सामने स्थित एक दवा दुकान का है। वहीं दूसरा वीडियो अकाउंटेंट के क्वार्टर का है। वायरल वीडियो में अन्य कई लोग भी शामिल हैं लेकिन उनकी तस्वीर स्पष्ट नहीं हो पा रही है। स्वास्थ्य प्रबंधक की आवाज भी आ रही है मगर उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। वीडियो वायरल होते ही अस्पतालकर्मियों में खलबली मच गई है। प्रखंड क्षेत्र में यह चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026