परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बल्ली मोड़ समीप शुक्रवार की देर रात बोलेरो व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोगों व पुलिस की सहायता से दोनों युवकों को जख्मी हालत में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान अांदर थाना क्षेत्र के जमनपुरा निवासी 26 वर्षीय अनिल सिंह व हसनपुरा थानाक्षेत्र के रजनपुरा निवासी 50 वर्षीय हरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनिल सिंह व हरेंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर सिवान की तरफ से शादी में शरीक होकर घर जा रहे थे। इसी क्रम में आंदर की ओर से आ रही तेज रफ्तार की बोलेरो ने बल्ली मोड़ के समीप सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…