परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्थित ऑफिसर कॉलोनी में चोरों ने शुक्रवार की देर रात चार घरों में जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने जिला जज के पेशकार अमरेश कुमार, एडीजे 3 के पेशकार राजेश कुमार सिन्हा, समाहरणालय के क्लर्क रत्नेश कुमार और जिला परिवहन पदाधिकारी कृष्णमोहन प्रसाद के आवास में चोरी की घटना को अंजाम दिया। सबसे ज्यादा आर्थिक क्षति अमरेश कुमार को पहुंची है। घटना के संबंध में पीड़ित अमरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात वे घर की बरामदे में सो रहे थे तथा पत्नी किसी शादी समारोह में गई थी। रात एक बजे अज्ञात चोरों ने बाहर से बाथरूम की जाली व खिड़की तोड़ दिया और घर में प्रवेश कर गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…