छपरा: जिले के छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच 531पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के बेलदारी मोड़ के समीप रविवार की देर शाम बारात जा रही बोलेरो और ट्रैक्टर के बीच हुए आमने-सामने टक्कर में चार बाराती गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर में दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस समेत एकमा थाना पुलिस भी घटना-स्थल पर पहुंच गई। बताया जाता है कि पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को दाउदपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने एक युवक को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई गांव से बारातियों को लेकर सिवान जिले के हसनपुरा जा रही थी। इसी दौरान एकमा से दाउदपुर की ओर तेजगति से जा रही एक ट्रैक्टर से बेलदारी गांव के मोड़ पर बोलेरो से आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है.
कि घटना के दौरान एक बाइक भी चपेट में आ गयी. लेकिन संयोग अच्छा होने से बाइक चालक व सवार घायल होने से बाल-बाल बच गये। इस घटना में बोलेरो पर सवार इनई के राजन कुमार, सूरज कुमार, चंदन कुमार व विकास कुमार घायल हो गये हैं। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस घटना के दौरान कुछ देर तक आवागमन प्रभावित हो गया| पुलिस और आसपास के लोगों के सहयोग से आवागमन सुचारू करा दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…