Categories: छपरा

छपरा: सारण में चूल्हे की चिनगारी से लगी आग में हजारों के सामान जलकर राख

छपरा: जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में रविवार की रात चूल्हे की चिनगारी से लगी में बिंदेश्वरी राय का करकटनुमा घर जलकर राख हो गया .अगलगी की इस घटना में कपड़े, अनाज ,बर्तन सहित हजारों रुपये मूल्य के सामान जलकर खाक हो गए .बताया जाता है कि रविवार की रात खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे .इसी बीच रात साढ़े नौ बजे चूल्हे से निकली चिनगारी के कारण बिंदेश्वरी राय के करकटनुमा घर मे आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया .

घटना के समय गहरी नींद में सोये घरवालों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी . घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दर्जनों ग्रामीण दौड़े एवं घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया .हालांकि तबतक सबकुछ जलकर खाक हो चुका था .अगलगी की इस घटना में बिंदेश्वरी राय के घर के सभी सामान जलकर राख हो गए .

इस बीच घटना की जानकारी होते ही नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि मौके पर पहुँचे एवं पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सरकारी मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया .इस बीच पीड़ित परिवार को कोई सरकारी सहायता नही मिली है जिससे पीड़ित परिवार ठंढ़ के इस मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है .सीओ रणधीर प्रसाद ने बताया कि अंचल कर्मियों को क्षति का आकलन करने के लिए भेजा गया है .

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024