परवेज अख्तर/सिवान:- अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए गुठनी मेहरौना मुख्य मार्ग पर अवस्थित पेट्रोल पम्प के समीप से एक बोलेरो का लॉक तोड़कर चोरी कर ले गये. जहां से बोलेरो चोरी हुई है. उसके दस कदम दूरी पर श्रीकालपुर चेककपोस्ट पर तैनात सुरक्षा गार्डों का आवास है और आरबीटी विद्यालय का मुख्य गेट भी जिस पर निजी सुरक्षा गार्ड रहते है. चोरों की इस हिम्मत ने ग्रामीणों के मन मे दहशत पैदा कर दिया है. बताया जाता है कि गुठनी के सेमाटार गांव निवासी रणविजय तिवारी की बोलेरो बीआर 29 पी 8021 शुक्रवार देर शाम पम्प के सामने खड़ी थी. जहां से उसे सवारी लेकर सीवान जाना था. रणविजय तिवारी स्यामा सिंह के मकान के आगे गाड़ी खड़ी कर अंदर गये और चाय पीकर कमरे से बाहर निकले तो गाड़ी नहीं थी. रणविजय ने तुरंत अपना मोबाइल खोलकर जीपीएस ट्रेस करते रहे और तब तक गाड़ी दरौली प्रखंड के दोन तक चली गयी थी. गाड़ी मालिक ने जीपीएस लॉक किया तो गाड़ी वहीं खड़ी हो गयी, परंतु चोर काफी होशियार थे. उन्होंने जीपीएस सिस्टम निकाल कर फेंक दिया और फिर गाड़ी लेकर भाग निकले. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार मौके पर पहुंचे तो जीपीएस का सामान वहां टूटा बिखरा मिला. काफी खोजबीन की गई पर पता नहीं चल सका. इस संदर्भ में रणविजय तिवारी ने थाने में आवेदन दिया है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024