Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुराने विवाद को ले हुई पत्थरबाजी व मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

पहले भी पंचायती के दौरान लग चुका है जुर्माना, पंचनामा के बाद भी हुई मारपीट

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी व मारपीट मामले में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जिसमे एक पक्ष के अरविंद कुमार यादव ने घटना के संबंध में बताया कि मेरे व पड़ोसी के बीच लगभग कुछ महीने पहले किसी पुरानी मामले को ले विवाद हुयी थी. जिसमें पंचायती हुयी और पंचों ने हमारे ऊपर पांच हजार रुपये दंड लगाया. मैंने पंचायती में ही दे दिया और एक पंचनामा भी बना था कि दोनों पक्षों में जो मारपीट करेगा, उन्हें 25 हजार रुपये दंड देनी होगी. जिसके बाद सब कुछ शांत चल रहा था. छठ पर्व में हमलोग आये थे. छठ पर्व बीतने के बाद सभी लोग बाहर बैठे थे कि अचानक मेरे दरवाजे पर पड़ोसी आये व गाली-गलौज करने लगे. अभी हमलोग कुछ समझ पाते कि अन्य लोग पात्थरबाजी भी करने लगे. जिसमे गौरी देवी व राजेंद्र यादव घयाल हो गये. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. मारपीट मामले में घायल गौरी देवी ने छह लोगों को नामजद करते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026