परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर मुख्यालय के बीएसएनएल टावर सामने स्टेट हाइवे 73 पर अनियंत्रित होकर दो बाइक की भिड़ंत में सड़क पर गिरे एक बाइक सवार को अज्ञात बोलेरो ने रौंद दिया. उसके बाद बोलेरो चालक वाहन समेत घटनास्थल से फरार हो गया. आसपास के लोगों ने घायल बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीवान रेफर कर दिया गया.
घायल युवक के सदर अस्पताल पहुंचने पर मौत हो जाने की सूचना मिल रही है. मृतक बाइक सवार भगवानपुर हाट थानाक्षेत्र के लहुरी कौड़ियां निवासी नरेश महतो का बेटा गोविंद कुमार बताया जाता है. वहीं दूसरा बाइक चालक मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…