हसनपुरा के लहेजी में 32 वर्षीय महिला की पीट पीटकर हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के लहेजी में मंगलवार की सुबह  32 वर्षीय महिला की पीट पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका लहेजी निवासी नागेंद्र साह की पत्नी गुड़िया देवी है. घटना के बाद ससुराल वाले शव का दाह संस्कार करने के लिए गांव के ही श्मशान घाट ले जाने की तैयारी कर रहे थे. तभी इस घटना की जानकारी लोगों ने मृतका के मायके आंदर के नरेंद्रपुर व स्थानीय थाना को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पुअनि अखिलेश सिंह व प्रशिक्षु दरोगा अनिता सिंहा दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले की गंभीरता से जांच की. मृतका के एक पुत्री व दो पुत्र हैं.

सबसे बड़ी बेटी करीब 11 साल की है.इधर मौत की खबर मिलते ही मृतका के मायके से लोग लहेजी गांव पहुंचे. मृतका की बहन जो इसी थाने के लहेजी मठिया में है, उसने आरोप लगाया कि हमारी बहन को पीट पीटकर हत्या की गयी है. जबकि मृतका के ससुर ब्रह्मा साह व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दो तीन दिनों से मूंह पेट चलने के कारण निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया. तभी गुड़िया देवी की मौत हो गयी है. पुलिस ने मृतका के भाई जो बाहर रहता है, उससें भी वर्तालाप की. लेकिन पीड़ित परिवार ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया. साथ ही ससुराल वालों के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं दी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026