Categories: पटना

जमीन विवाद में नापी के दौरान बमबाजी और फायरिंग….4 बाइक व 2 ट्रैक्टर में लगाई आग….

पटना: बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित चांदन थाना क्षेत्र के झींगा झाल के समीप एक जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार को बदमाशों ने जमकर बमबाजी एवं गोलीबारी की। बमबाजी के दौरान बदमाशों ने दो ट्रैक्टर एवं चार बाइक में आग लगा दी।

हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना पर देवघर एवं चांदन की पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि झींगाजाल में एक जमीन की घेराबंदी एक पक्ष के द्वारा किया जा रहा था।

इसी दौरान कुछ बदमाश वहां आए एवं गोलीबारी और बमबारी शुरू कर दिया ।वइस दौरान वहां से लोग भाग गए। बदमाशों ने घटनास्थल पर खड़ी दो ट्रैक्टर एवं चार बाइक में आग लगा दी। घटना की सूचना पर मौके पर देवघर के एसडीपीओ, चांदन थाना की पुलिस, थाना अध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026