Categories: पटना

ओमिक्रोन की एंट्री के बाद बिहार में क्या फिर बंद होंगे स्कूल? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया ये जवाब….

पटना: बिहार में ओमिक्रोन की एंट्री हो चुकी है। एक दिन पहले गुरुवार को पटना में पहला संक्रमित मिला है। दिल्ली में अपने भाई को रिसीव करने गया युवक का वहां लिया गया सैंपल जांच में पाजिटिव पाया है। वहीं करीब छह महीने बाद पहली बार गुरुवार को एक साथ 60 संक्रमित पटना में मिले हैं। ऐसे में सरकार भी सतर्क हो गई है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए स्कूल बंदकर आनलाइन क्लास कराए जाने को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने अपना पक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी बिहार के हालात ठीक हैं। बड़ी चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर बैठकर आकलन किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की स्थिति तय की जाएगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट की एंट्री हो गई है। हमें सतर्क रहना है। स्वास्थ्य विभाग को पहले से ही अलर्ट कर दिया गया है। दस दिनों के अंदर राज्य में कोरोना के मामले बढ़े हैं। सबसे ज्यादा चिंता पटना और गया को लेकर बनी है। नीतीश कुमार ने कहा कि ओमिक्रोन वैरिएंट की जांच की व्यवस्था अभी नहीं हो पाई है। बिहार से टेस्ट के लिए सैंपल दिल्ली भेजे जा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि राज्य में ही जीनोम सिक्वेंसिंग हो सके। इसको लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की जाएगी।

समाज सुधार अभियान पर विपक्ष के सवाल करने पर नीतीश ने कहा कि इस अभियान का बड़ा असर राज्य पर देखने को मिल रहा है। कौन क्या बोलता है इससे हमें फर्क नहीं पड़ता। नीतीश ने मीडिया से अपील की कि समाज सुधार अभियान के प्रभाव को भी दिखाएं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024