भगवानपुर हाट के महना गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

  • दोनों पक्षों के 11 लोगों को किया गया है आरोपित
  • जबरन धान की रोपनी को लेकर हुई थी मारपीट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महना गांव में सोमवार को पहले से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। विवादित जमीन पर जबरन धान की रोपनी करने से मना करने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए हैं।

इस मामले में एक पक्ष के प्रमोद उपाध्याय के आवेदन पर थाने में दर्ज एफआईआर में मोहन लाल श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव, मनीष कुमार तथा धर्मशीला श्रीवास्तव को अरोपित किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष की घायल धर्मशीला श्रीवास्तव के आवेदन पर गौरव उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, साजन उपाध्याय सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026