परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सहायक सराय ओपी थाना क्षेत्र के कारगिल पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की रात अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। युवक की पहचान सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के अतरसन निवासी रविरंजन के रूप में हुई है। बाद में घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। बताया जाता है रात करीब 9:30 बजे युवक शहर से जा रहा था इस दौरान अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गया। इधर घटना के बाद ट्रक चालक ने मौके से अपना ट्रक लेकर फरार हो गया।
बाद में आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। पटना के पीएमसीएच में इलाजरत रविरंजन कुमार ने मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे दम तोड़ दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक जिला मुख्यालय के ही एक बाइक एजेंसी में काम करता था। प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी वह काम पर आया था। देर शाम काम समाप्त होने के बाद वह अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…