Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

​मैट्रिक परीक्षा में छात्र छात्राओं ने मारी बाजी

परवेज अख्तर/सिवान :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशियां दौर गई। वे परीक्षा अव्वल अंक से उत्तीर्ण देख खुशी से उछल पड़े तथा एक-दूसरे को बधाई देने लगे। वहीं अनुत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी एवं उनके अभिभावकों में निराशा देखी गई और वे अपनी कमियां ढूंढने लगे तथा आगे साल की तैयारी की बात करते देखे गए। परीक्षा परिणाम घोषित होने के मैट्रिक की परीक्षार्थी बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने का का इंतजार कर रहे थे। जैसे समय हुआ वे मोबाइल तथा साइबर कैफे से परीक्षापरिणाम जानने को जुट गए। इस दौरान साइबर कैफे में विद्यार्थियों की काफी भीड़ देखी गई। इस कारण साइबर कैफे वालों की खूब चांदी रही। कारण कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की माध्यमिक परीक्षा में सबसे ज्यादा अधिक विद्यार्थियों की संख्या होती है। इस कारण साइबर कैफे में भीड़ होना स्वाभाविक है। वहीं सर्वर देर से काम करने के कारण कुछ देर के लिए छात्रों को परेशान भी होना पड़ा। इधर मैट्रिक की परीक्षा में इस बार औसतन बेटों ने बेटियों से ज्यादा पास होने में प्रतिशत हासिल किया है। ज्ञात हो कि इस बार मैट्रिक की परीक्षा में 72056 परीक्षार्थियों ने फार्म भरा था जिसमें 71743 परीक्षार्थी उपस्थित थे। परीक्षा में 313 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जिसमें 163 लड़के तथा 150 लड़कियां शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026