Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गुठनी की पलक ने लहराए दसवीं की परीक्षा में परचम

परवेज अख्तर/गुठनी(सिवान):- हाई स्कूल परीक्षा में परचम लहराई गुठनी की पलक इसके पहले भी सातवीं कक्षा में अपना लोहा मनवा चुकी है और सातवीं की गुठनी टॉपर रहकर जिला एवं सत्र न्यायधीश से पुरस्कृत हो चुकी है. गुठनी पश्चिमी के सरस्वती टोला निवासी सेवानिवृत शिक्षक शारदा नंद तिवारी की पोती व रविशंकर तिवारी की पुत्री पलक कुमारी पहली से आठवीं तक कि शिक्षा घर के बगल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय से की और फिर लोक मान्य तिलक उच्च विद्यालय में नौंवी दसवी की पढ़ाई पूरी की. पलक की माँ सविता देवी अपनी लाडली की इस उपलब्धि पर बहुत खुश है.

क्या कहती है पलक

हाई स्कूल परीक्षा में स्टेट के टॉप सूची में शामिल गुठनी की पलक ने कहा मेरा सपना यूपीएससी०की परीक्षा उतीर्ण कर आईएएस० अधिकारी बनना है.मैं अपने सफलता का श्रेय अपने दादा जी जो एक सेवानिवृत शिक्षक है को देना चाहती हूँ. मेरे बचपन से लेकर आज तक मेरे आदर्श मेरे दादा जी रहे है मेरे अध्ययन के दौरान छोटी बड़ी सारी शंकाओं का निवारण मेरे दादा जी ने किया है. इसके साथ ही अध्ययन के दौरान जितनी भी बाहरी आपदाएं आयी उसके लिये मेरे पिता जी मेरे सामने ढाल बन कर खड़े रहे.पलक ने भावी परीक्षार्थियों के लिए कहा कड़ी मेहनत से ही सफलता को पाया जा सकता है अतः लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करे सफलता कदम चूमेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026