Siwan News

ग्राम कचहरी को सुदृढ़ बनाने को ले बीपीआरो ने की बैठक

परवेज अख्तर/सीवान : सरकार के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में शनिवार को बीपीआरओ अवनीश कुमार की अध्यक्षता में ग्राम कचहरी सरपंच, न्याय मित्रों एवं ग्राम सचिवों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बीपीआरओ ने कहा कि सभी ग्राम कचहरी को सुदृढ़ बनाने का सरकार निर्णय लिया है। उन्होंने सरपंचों, न्याय मित्रों एवं सचिवों को समय से ग्राम कचहरी का संचालन करने एवं सुगमता पूर्वक सस्ता न्याय उपलब्ध कराने की अपील की। बैठक में बलहा एराजी पंचायत के न्याय मित्र अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह ने बैठक में कहा कि भारतीय दंड संहिताके 40 धाराओं का मामला ग्राम कचहरी के अधीन होता है, लेकिन एक भी मुकदमा ग्राम कचहरी में नहीं आ रहा, जिससे ग्राम कचहरी का महत्व कम होता जा रहा है। बैठक में ग्राम कचहरी कार्यालय भवन की बातें उठाई गईं तथा नोटिस तामिला करने के लिए ग्राम कचहरी में चौकीदारों की तैनाती पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रति ग्राम कचहरी डेढ़ लाख रुपये उपस्कर हेतु आवंटित होने के बाद दूसरी क़िस्त भुगतान पर चर्चा की गई। बैठक में सरपंच संजू देवी, करुणा कांत सिंह, लालबाबू प्रसाद, संजय यादव, रागनी देवी, सुनीता देवी, न्याय मित्र सुरेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, चंद्र भूषण मिश्र, रवींद्र प्रसाद सिंह, अजय कुमार सिंह, ग्राम कचहरी सचिव दिलीप कुमार, रिंकू कुमारी,नंदिता कुमारी, प्रभात रंजन, नीतू कुमारी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026