Tarwara Hindi News

स्कूल में बेंच पर बैठने को लेकर हुए विवाद में दो छात्रा घायल

रास्ते में घेर कर भी की गई पिटाई

घटना मध्य विद्यालय चौकी हसन मोतीहाता की

परवेज अख्तर/सीवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय चौकी हसन मोती हाता में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब विद्यालय के बेंच पर बैठने के लिए छात्राएं आपस में उलझ गईं। बात धीरे-धीरे बढ़ती गई। इस दौरान एक गुट की छात्राओं ने दूसरी गुट की छात्राओं को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपस्थित शिक्षकों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। घायल छात्राओं में चौकी हसन निवासी मो. अली टोला गांव की एकरामुल हक की पुत्री गुलशब्बा खातून एवं चौकी हसन बंगरा टोला निवासी जाहिर हुसैन की पुत्री मुस्कान परवीन है, जो दोनों राजकीय मध्य विद्यालय चौकी हसन मोती हाता में आठवीं वर्ग की छात्रा हैं। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल छात्रा गुलशबा खातून ने बताया कि शनिवार को हम प्रत्येक दिन की भांति विद्यालय गई थी तो मेरे ही वर्ग की रानी, अंगुरी एवं चंदा आगे के बेंच पर बैठने के लिए उलझ गई और जैसे ही हम इसका विरोध किए तो रानी, अंगुरी एवं चंदा मुझे मारने-पीटने लगी।

गुलशब्बा खातून

बीच बचाव करने पहुंची मेरी सहले मुस्कान परवीन के साथ भी मारपीट की गई, लेकिन मौजूद शिक्षकों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। जब हम दोनों विद्यालय से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे तो रानी, अंगुरी एवं चंदा के पूरे परिवार वालों ने रास्ते में घेर कर हम दोनों की पिटाई की जिससे हम घायल हो गए। हो-हल्ला करने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे गए तब जाकर हम दोनों की जान बच सकी। घायल छात्रा मुस्कान परवीन की मां अरश खातून एवं गुलशब्बा खातून की मां खुदैजा खातून ने कहा कि बच्चों के विवाद में आखिर परिजनों ने घेर कर बेरहमी से पिटाई क्यों की। दोनों घायलों के परिजनों ने कहा कि मारपीट की घटना की अंजाम देने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026