महाराजगंज में शांतिपूर्ण माहौल में हुई बीपीएससी अध्यापक नियुक्ति परीक्षा

✍️परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यालय में बीपीएससी अध्यापक नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। यह परीक्षा तीन केंद्रों पर हुई। पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर शहर में एसकेजेआर हाई स्कूल सह इंटर कालेज, यूएससीडी डीएवी पब्लिक स्कूल व उमाशंकर प्रसाद हाई स्कूल सहित तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा का संचालन हो रहा है। सीसी कैमरे के माध्यम से परीक्षा पर कड़ी नजर रखी गई है। परीक्षा संचालन की वीडियोग्राफी कराई गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा हाल में प्रवेश के लिए एक घंटे पूर्व समय निर्धारित था। पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू हुई।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पूर्व गेट पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जा रही थी। तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही थी। परीक्षा हाल के बाहर स्कैनिंग की गई। परीक्षा हाल के अंदर परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक कराया गया। इलाहाबाद से परीक्षा में शामिल होने आए हरिओम तिवारी, प्रद्युम्न पांडेय उर्फ अर्जित पांडेय, अभिषेक सिंह, विपिन वर्मा, विशाल सिंह व सौरभ सिंह पटेल ने बताया कि परीक्षा बहुत अच्छी हुई है। प्रश्न सरल था जिसे हल करने में कोई खास परेशानी नहीं हुई। सामान्य अध्ययन का प्रश्न थोड़ा बहुत उलझाने वाला था। वहीं परीक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां दौड़ती रही।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024