✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जीबी नगर थाना क्षेत्र के गुलरबग्गा नहर सड़क पर बुधवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने फ्यूजन बैंक महाराजगंज के आरओ पंकज कुमार यादव से दो लाख 40 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
बताया जाता है कि फ्यूजन बैंक के कर्मी बक्सर जिला निवासी पंकज कुमार यादव बुधवार की देर शाम क्षेत्र में रुपये की वसूली कर दो लाख 40 हजार रुपये बैग में रख कर अपनी बाइक से महाराजगंज लौट रहे थे तभी दो अज्ञात बदमाशों ने गुलरबग्गा गांव के समीप गंडक नहर वाली मुख्य सड़क पर रोक लिया और रुपये से भरा बैग को लेकर भाग गए।
इस घटना को लेकर बैंक कर्मी ने दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर घटना के विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह घटना सुनियोजित लग रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…