परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के छपरा रोड स्थित वी मार्ट के सामने पिज्जा स्लाईस में बीती रात अज्ञात चोरों ने नगद ढाई हजार सहित एक लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान मालिक को इसकी जानकारी शनिवार की सुबह उस समय हुई जब वे घर से नीचे उतरे और दुकान में लगा हुए ताले को टूटा देखा। दुकानदार ने इसकी सूचना नगर थाना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। दुकान मालिक परितोष कुमार ने बताया कि मेरे घर के नीचे मेरा पिज्जा स्लाईस नाम से एक छोटा सा रेस्टोरेंट है। शुक्रवार की रात दस बजे के करीब मैंने रेस्टोरेंट को बंद किया और ऊपर घर में सोने चला गया। जब शनिवार की सुबह करीब छह बजे नीचे उतरा तो देखा कि मेरे रेस्टोरेंट के गेट के दोनों ताले टूटे हुए हैं और गेट खुला हुआ है। मैंने घर के लोगों को आवाज लगाई और दुकान के अंदर गया तो देखा कि काउंटर पर रखा कंप्यूटर का मॉनिटर,काउंटर के नीचे रखा यूपीएस, काउंटर पर रखा एक जियो फोन, एक नोकिया फोन तथा काउंटर में रखे करीब ढाई हजार रुपये अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। चोरी की सूचना नगर थाना को दिया, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…