Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

द वेंबेली इंटरनेशनल स्कूल का हुआ उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के अहमद गनी नगर लक्ष्मीपुर में शनिवार को द वेंबेली इंटरनेशनल स्कूल का उद्धाटन हुआ साथ ही दूसरे भवन का पटना से आए मुख्य अतिथियों द्वारा संगे बुनियाद भी रखा गया। सभी अतिथियों का स्वागत बुके और शॉल देकर तारिक जफर गनी, सारिक जफर गनी, वसीम अहमद गनी, मजहर अहमद गनी, नदीम अहमद ने किया। इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप में खानकाह मुनिमिया मितनघाट पटना के सज्जादानशीन सैयद शाह शमीम मनमी, मदरसा बोर्ड के चेयरमैन अब्दुल कयूम अंसारी, सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इर्शादुल्लाह, शिया वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन इर्शाद अली आजाद, एडिशनल एडवोकेट जनरल पटना हाई कोर्ट खुर्शीद अकबर , पत्रकार व लेखक अशरफ अस्थानवी , इंकलाब उर्दू अखबार के संपादक अहमद जावेद , डॉ सैयद शाहबाज़, एडिटर राष्ट्रीय सहारा नौशाद आलम, अमीन, शमीम अख्तर , हाफिज सेराज अहमद सिद्दीकी, हाफिज जुबैर , संजय पांडेय उपस्थित थे। सज्जादानशीन सैयद शाह शमीम मनमी ने स्कूल के चेयरमैन जफर अहमद गनी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस स्कूल के खुलने से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। जफर अहमद गनी ने कहा कि आइएसओ सर्टिफाइड इस स्कूल में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल में प्ले से लेकर आठवीं तक की पढ़ाई होगी। मेरे सपनों को पूरा करने में मेरा साथ दें। यहीं पर बहुत जल्द यूनिवर्सिटी बन कर तैयार हो जाएगा। सात एकड़ में स्कूल का कैंपस फैला है साथ ही बच्चों को आधुनिक तकनीक से शिक्षा दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026