परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के गुठनी पुलिस ने झारखंड नंबर की ब्रेजा कार से छपरा ले जा रहे दो लाख के अंग्रेजी शराब को बरामद किया है तथा गाड़ी के चालक व उसमें सवार व्यक्ति गिरफ्तार किया है. गुरुवार अहले सुबह गुठनी के श्रीकलपुर चेकपोस्ट के रास्ते यूपी० से आ रही ब्रेजा कार को एएसआई राजेश कुमार से जांच के लिये रोका तो वह झटका देकर भागने लगा जिसकी सूचना उन्होंने गश्तीदल को दिया.एसआई विनोद कुमार ने उक्त गाड़ी को तेनुआ सोहगरा मुख्य सड़क पर घेराबंदी कर पकड़ लिया तथा गाड़ी में सवार व्यक्ति तथा चालक को हिरासत में लेकर वाहन की जांच किया तो काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिला.गाड़ी में शराब बरामद होते ही उसे जप्त कर गाड़ी चालक व सवार दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
बरामद शराब में 8पीएम, ब्लैंडर प्राइड, ऑफिसर्स चॉइस व मैक डावेल शामिल है जिसकी बाजार भाव कीमत दो लाख आंकी गयी है.गिरफ्तार व्यक्तियों में छपरा जिला के खैरा थानाक्षेत्र अंतर्गत कटेसर गांव निवासी रंगलाल मांझी का पुत्र शम्भू मांझी तथा इसी जिला के मढ़ौरा थाना अंतर्गत उजरी सेनुआर गांव निवासी रामेश्वर राय का पुत्र मदन राय है.थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कुल 231 लीटर अंग्रेजी शराब ब्रेजा गाड़ी से बरामद हुआ है तथा दो लोग गिरफ्तार किये गये है जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…