छपरा

छपरा: खाता खोलने में सारण प्रमंडल पूरे बिहार सर्किल में रहा अव्वल

छपरा: भारतीय डाक विभाग के बिहार सर्किल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर बिहार के हर डाकघर में मेगा ड्राइव चला कर खाता खोलने का कार्य किया जा रहा है अभी तक के आये रिपोर्ट में सारण प्रमंडल के वरीय डाक अधीक्षक सुबोध प्रताप सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सारण प्रमंडल पूरे बिहार सर्किल मे अव्वल रहा।

सारण प्रमंडल के अंतर्गत मढ़ौरा सब डिवीजन के सहायक डाक अधीक्षक आमोद कुमार के नेतृत्व में मढ़ौरा सब डिवीज़न पूरे बिहार सर्किल में खाता खोलने में पहला स्थान हासिल किया।वही उन्होंने इसका श्रेय सारण के वरीय डाक अधीक्षक सुबोध प्रताप सिंह एवं मढ़ौरा अनुमंडल के सभी डाककर्मियों और ग्रामीण डाक सेवकों को दिया।

सहायक डाक अधीक्षक आमोद कुमार ने कहा कि वरीय डाक अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में मढ़ौरा सब डिवीज़न ने यह इतिहास रचने का काम किया है।डाक विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट में मढ़ौरा सब डिवीज़न ने 22093 खाता खोलकर बिहार सर्किल मे अव्वल स्थान पर रहा है वही दूसरे स्थान पर एकमा सब डिवीज़न रहा जिसने 20376 खाता खोला।तीसरे स्थान पर गोपालगंज रहा।

इस ड्राइव में मुख्य रूप से आशुतोष कुमार, लालदेव राम, सुबोध कुमार, राजीव कुमार, मनीष कुमार, मो. साबिर, स्वामीशरण तिवारी, मनीभूषण, करन कुमार सहित सैकड़ों डाक कर्मी थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026