चैनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, एक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत गंगपुर सिसवन में सोमवार की देर रात्रि पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई. झड़प में एक दूसरे पर जमकर ईंट पत्थर चला. जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच स्थिति को नियंत्रण में किया. रघुनाथपुर, एमएच नगर व चैनपुर ओपी पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस देर रात तक कैंप करती रही. घटना को लेकर मंगलवार की सुबह सिसवन रघुनाथपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया.

सड़क जाम की जानकारी मिलते ही सीओ व थानाध्यक्ष कुमार वैभव पहुंच सड़क खाली कराया. बंद करने वाले पुलिस को देखते ही फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी जितेंद्र बीन व प्रहलाद प्रसाद के बीच लगभग दो माह पहले विवाद हुआ था. जिसमें मारपीट हुई थी. दोनों पक्षों ने सिसवन थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसको लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में कहा सुनी के बाद ईट पत्थर चलन लगा.

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना पंचायत चुनाव और राजनीतिक परिपेक्ष में किया गया है. घटना में एक पक्ष के दीनानाथ बीन के पुत्र डब्लू कुमार बीन बुरी तरह घायल हो गया. जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया. हालांकि घायल डब्लू बीन ने प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया है. थानाघ्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है. तहकीकात के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026