पचरुखी में होली व शब-ए-बरात को ले थाने में हुई शांति समिति बैठक

परवेज अख्तर/सिवान:
होली एवं शब-ए-बारात पर्व को लेकर मंगलवार को पचरुखी थाना परिसर में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों तथा बुद्धिजीवियों द्वारा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दोनों पर्व मनाने का निर्णय लिया गया. विधि-विधान बनाए रखने, कोविड नियमों का पालन करने एवं जमावड़ा न लगाने का पुलिस और प्रशासन को भरोसा दिया गया. इधर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल ने होली और शबे-बारात त्योहार को लेकर पचरुखी वासीयों को शुभकामनाएं व बधाइयां दी. उन्होंने बताया कि उपस्थित गणमान्य लोगों से आवश्यक सुझाव लिया गया. खुली जगह पर होलिका दहन करने की अपील की गयी.

होली मिलन समारोह आयोजित नहीं करने एवं जमावड़ा नहीं लगाने का निर्देश दिया गया. विधि-व्यवस्था का अनुपालन करने, मास्क लगाने, सेनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की गई है. हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है. ताकि हुड़दंगियों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके. शबे-ए-बारात को लेकर भी सुझाव लिए गए हैं. 28 मार्च को शबे-बारात मनाया जाएगा.इन दोनों ही त्योहारों के दौरान पेट्रोलिंग पार्टी भ्रमणशील रहेगी. अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही गई. बैठक में अंचलाधिकारी रामानन्द सागर, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बीरेंद्र साह, जदयू सांसद प्रतिनिधि महाबीर प्रसाद, मुखिया विद्या भूषण दूबे, मुखिया शैलेंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडे, मखनुपुर के मुखिया देवनाथ साह, पचरुखी मुखियापती शैलेंद्र बैठा, नंद लाल राम, राहमुद्दीन खान, कबीर यादव, रामदेव सिंह, जैद अबरार रौनक, शकील खान सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026