Siwan News

दिव्यांग वर देख भड़के वधू पक्ष, लौटाई बरात

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के वैशाखी गांव में रविवार की रात एक ऐसी शादी समारोह का आयोजन हुआ जहां बरात आई, वर-वधू ने एक दूसरे को वर पहनाया, फिर शादी की पूरी रस्म अदा की, लेकिन लड़की की विदाई नहीं हुई वह भी सिर्फ इस कारण से की वर दिव्यांग था। दिव्यांग होने की जानकारी जैसे ही वधू पक्ष को हुई उन्होंने इस शादी को मानने से ही इन्कार कर दिया और बरात को वापस लौटाने की जिद पर अड़ गए। जनप्रतिनिधियों के काफी मान-मनौवल के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका और वर पक्ष वाले बिना दुल्हन के ही घर वापस लौट गए। बताया जाता है कि रविवार की शाम वैशाखी गांव में प्रखंड के कुणवा गांव से बरात आई थी। बरात के दौरान द्वार पूजा, बरनेत, शादी की रस्म हुई। बराती तथा सराती पक्षों ने एक साथ भोजन किया। शादी को ले लोगों में काफी उत्साह था। शादी के बाद सोमवार की अलसुबह जब एक रस्म के दौरान वर-वधू द्वारा एक-दूसरे को भोजन कराने का रस्म अदा हो रही थी तभी वर द्वारा भोजन खिलाने के दौरान जब उसका हाथ नहीं उठा तो लड़की पक्ष वालों को शक होने लगा और इसके बाद तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं। आनन फानन में घर की महिलाओं ने लड़के के शारीरिक जांच की प्रक्रिया अपना ली। इसके बाद दोनों पक्षों में बकझक हो गई। परिजनों के अनुसार शादी की रस्म अदा करते समय किसी को वर के हाथ पर ध्यान नहीं गया, लेकिन भोजन के दौरान जब दोनों हाथ से वह खाना उठाने लगा तो महिलाएं भड़क उठी और गहनता से कपड़े खोलने पर एक हाथ से दिव्यांग पाने पर भड़क गईं। वधू पक्ष वालों ने मंडप के लिए लगे बांस को उखाड़ शादी की मान्यता को रद करने की बात कही। गांव के बुद्धिजीवियों तथा जनप्रतिनिधियों ने पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने की कोशिश की लेकिन कोई मानने का तैयार नहीं हुआ और बरात बिन दूल्हन वापस लौट गई। यहां गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024