Siwan News

शादी समारोह में जाने से मां ने रोका तो बेटे ने खाया जहर

परवेज़ अख्तर/सिवान:- शादी समारोह में जाने से एक मां ने जब अपने बेटे को मना किया तो बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज कर उसकी जान बचाई। घायल युवक अभी भी सदर अस्पताल में इलाजरत है। घायल गोपलंगज क्षेत्र कमालपुर निवासी लालमुनि देवी का पुत्र ने चुनमुन है। घायल की मां ने बताया कि उसका बेटा छपरा शादी में जाने की जिद कर रहा था। इसके बाद उसने वहां जाने से मना किया तो उसने रविवार की रात में जहर खा लिया और सो गया। रात में जब बारिश आई तो हमलोग सभी उठ गये लेकिन वहां नहीं उठा। इसके बाद उसे जब उठाने के लिए गई उसके मुंह से गाज निकला हुआ था। इसके बाद उसे आनन फानन में उसे बड़हरिया अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. ने बताया कि अभी स्थित गंभीर बनी हुई है इसका इलाज चला रहा है। वहीं गांव के लोगों ने बताया कि घायल बार बार अपनी शादी करने की बात कहता था लेकिन घर वाले शादी नहीं करते है इस लिए जहर खाया है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026