Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

राष्ट्रीय जूनियर महिला हैंडबाल चैम्पियनशिप में बिहार को कांस्य पदक दिलाने वाली खिलाड़ियों के मैरवा पहुंचने पर भव्य स्वागत

परवेज़ अख्तर/सिवान:- हिमांचल प्रदेश के बारू साहिब में हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 41 वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हैंडबाल चैम्पियनशिप में बिहार की बेटियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण के टीम के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त कर बिहार के लिए हैंडबाल खेल में इतिहास रच डाला। विदित हो कि इस बिहार की सोलह सदस्यीय टीम में मैरवा की पांच बेटियां खुश्बू कुमारी, चंदा कुमारी, रागिनी कुमारी, जुगनू कुमारी एवं निभा कुमारी खेल रही थी। इस टीम की कप्तानी मैरवा की बेटी खुश्बू कर रही थी जबकि बिहार टीम की प्रबंधक सिवान की सिनीयर महिला टीम की कप्तान एवं राष्ट्रीय रेफरी राधा कुमारी थी। इस पुरी प्रतियोगिता में मैरवा की रागिनी कुमारी ने 36 गोल दागकर विरोधी टीम के दांत खट्टे कर दिए। इस टीम के मैरवा पहुंचने पर हिमेश्वर खेल मैदान लक्ष्मीपुर में ग्राम पंचायत राज मुड़ीयारी के मुखिया सह सिवान जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष श्री अजय भास्कर चौहान ने एक स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन कर खिलाडीयों को सम्मानित किया एवं बधाई देते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया वहीं इस समारोह के मुख्य अतिथि मैरवा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्री आर एन ओझा ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुखिया अजय भास्कर चौहान को इस तरह के समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए धन्यवाद दिया तथा इन खिलाड़ियों के प्रशिक्षक संजय पाठक के खेल के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर मुखिया अजय भास्कर चौहान की ओर से खिलाड़ियों को अंग वस्त्र, एवं खेल किट प्रदान किए गए। जबकि मुख्य अतिथि श्री आर एन ओझा द्वारा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी लक्ष्मीपुर मैरवा के निदेशक संजय पाठक ने कहा कि इस तरह के समारोह हमारे जनप्रतिनिधी एवं पदाधिकारी आयोजित कर खिलाड़ियों को सम्मानित करे तो निश्चित ही खिलाड़ियों का मनोबल बढेगा और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होंगे। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण एवं खिलाड़ी अपने प्रिय खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026